रूस के राष्ट्रपति ने कहा यदि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब साफ़ है कि दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी और शायद ही कोई ऐसी भयानक दृश्य देखना चाहता होगा।
रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में, व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी जीत हासिल की है I सोमवार को आये हुए परिणाम कि घोषणा होने के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दी। राष्ट्रपति ने कहा कि यदि रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में अगर संघर्ष हुआ तो इसका मतलब ये तीसरी विश्व युद्ध I पुतिन की इस भाषण से साफ है कि वे अपने सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका को मानते हैं और उनके समर्पण को सराहते हैं। उन्होंने अपने सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जो देश के विकास और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। रूसी राष्ट्रपति ने अपने विजयी भाषण में कहा कि मैं रूस के सभी नागरिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि हम एक टीम हैं। और एक देश में सत्ता का स्रोत रूसी लोग हैं और वह रूस के प्रत्येक नागरिक की आवाज है।